Election results of National Chamber of Industries and Commerce, U.P., Agra

वर्ष 2023-24 हेतु चैम्बर चुनाव हुआ सम्पन्न।

  • राजेश गोयल बने चैम्बर के नये अध्यक्ष निर्विरोध।
  • उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पद मतदान हुआ पूर्ण।
  • उपाध्यक्ष पद पर विजेता रहे – अनिल अग्रवाल, मनोज बंसल
  • कोषाध्यक्ष पद पर विजेता रहे – योगेश जिन्दल
दिनांक 15 मार्च, 2023 को प्रातः 10.30 बजे से 3 बजे तक चुनाव समिति के चेयरमैन सीताराम अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए। अध्यक्ष पद एवं सभी समूहों में सदस्य पद के चुनाव निर्विरोध हो जाने के बाद उपाध्यक्ष पद पर एवं कोषाध्यक्ष पद पर ही चुनाव निर्धारित तिथि 15 मार्च, 2023 को कराया गया।
चुनाव परिणाम चुनाव समिति द्वारा विधिवत घोषित किये गये। जिसमें राजेश गोयल (जी.टी. आयरन इंडस्ट्रीज ) को अध्यक्ष,अनिल अग्रवाल (स्टैब्लाइज़र हाउस), मनोज बंसल (अनिल मेटल इंडस्ट्रीज) तथा योगेश जिंदल (आर वी पम्पस) कोषाध्यक्ष विजयी घोषित किया गया।

कार्यकारिणी सदस्य पदों पर

  • समूह 1 – फैरस/नॉन फेरस, रोलिंग मिल्स इत्यादि से विवेक मित्तल (एस.बी. स्टील एण्ड कास्टिंग), सुनील सिंघल (एस. के. आयरन फाउण्ड्री एण्ड इंजीनियरिंग कम्पनी यूनिट-2), राकेश सिंघल (फार्मर इण्डस्ट्रीज),
  • समूह संख्या 2 – डीजल इंजनस जैनरेटर्स एण्ड पम्पस मैन्यू./रिलेटिड इस्पेयर्स में संजीव कुमार गुप्ता (इंटर नेशनल पिस्टन इण्डस्ट्रीज), रविन्द्र अग्रवाल (रवि राज इण्डस्ट्रीज),
  • समूह संख्या 4 – फुटवियर एण्ड कम्पोनेन्टस निर्माता में दिनेश कुमार जैन (यश ओवरसीज), दीपक गोयल (वर्धन एक्सपोर्टस),
  • समूह संख्या 5 – अन्य निर्माता साइंटिफिक एण्ड सर्जिकल्स एप्लाइनसेस तथा ज्वैलर्स में नितेश अग्रवाल (अम्बे सरन नीतेष कुमार), सतीश अग्रवाल (सुनीता चैन्स),
  • समूह संख्या 6 – ट्रेडर्स में मुरारी लाल गोयल (गोयल पेंट्स  एण्ड हार्डवेयर स्टोर्स), नीरज अग्रवाल (एस. बी. टैक्सटाईल्स), विष्णु कुमार गर्ग (राधा ट्रेडिंग कम्पनी), पीयूष अग्रवाल (विष्णु ट्रेडिंग कम्पनी), अशोक गोयल (हरियाणा प्लाईवुड),
  • समूह संख्या 7 – होटल्स रेस्टोरेन्टस टूर आपरेटर्स एण्ड हैन्डीक्राफ्ट्स निर्माता एवं कम्पोरियम्स में अनूप गोयल (विरगो इण्टरनेशनल), मनोज कुमार अग्रवाल (मनोज कुमार एण्ड कम्पनी),
  • समूह संख्या 8 – इलैक्ट्रॉनिक इलैक्ट्रीकल्स एण्ड हाऊसवुड एप्लाइंसेस में सुनील कुमार गर्ग (यूनिक इलैक्ट्रानिकस),
  • समूह संख्या 9 – सीमेंट फर्टिलाइजर्स कैमीकल्स पेस्टीसाइज प्लास्टिक एण्ड रबड में नितिन अग्रवाल (स्टार डिस्ट्रीब्यूटर्स), मुरारी लाल गोयल (अग्रवाल मार्केटिंग कम्पनी),
  • समूह संख्या 10 – प्रिन्टर्स/पब्लिशर्स एण्ड ट्रेडर्स ऑफ स्टेशनरी आइटम्स पैकेजिंग में विवेक जैन (अजन्ता पेपर प्रोडक्टस),
  • समूह संख्या 11 – रियल स्टेट डबलपर्स/बिल्डर्स में राजीव अग्रवाल (अग्रसन्स ईस्टेट प्रा. लि.),
  • समूह संख्या 12 – सर्विस/प्रोफेशनल्स एण्ड अदर्स में अशोक कुमार गुप्ता (ओशियन शिपिंग सर्विसेस) निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश गोयल ने कहा कि चैम्बर के सम्मानित सदस्यों द्वारा मुझमें और मेरी टीम में जो विश्‍वास व्यक्त किया है मैं उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करुंगा। आगरा में उद्योग एवं व्यापार को आगे बढ़ाने में तथा जो कार्य आगरा के विकास में लम्बित हैं उन्हें आगे बढ़ाने के लिए भरसक प्रयास करुंगा।
चुनाव समिति के चेयरमैन सीताराम अग्रवाल ने चैम्बर के चुनाव में निश्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव समिति के सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया। सदस्यों द्वारा दिये गये सहयोग की सराहना की। चुनाव समिति में चेयरमैन सीताराम अग्रवाल, कोचेयरमैन प्रदीप कुमार वार्श्णेय, पूर्व अध्यक्ष शान्तिस्वरूम गोयल, योगेश कुमार जिन्दल, अमर मित्तल, श्रीकिशन गोयल, तथा पदेन सदस्य शलभ शर्मा द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई गई।