Election of National Chamber

  • चैम्बर का चुनाव हुआ संपन्न आज १४ मार्च २०२२ को   
  • श्री शलभ शर्मा बने आगामी सत्र के अध्यक्ष
  • सदस्यों द्वारा जताये गए विश्वास के लिए खरा उतरने हेतु हरसंभव करूँगा प्रयास 
  • उद्योग एवं व्यापार के हित में किये जा रहे प्रयासों को बढ़ाया जायेगा आगे – नव निर्वाचित अध्यक्ष शलभ शर्मा 
  • उपाध्यक्ष पद के लिए संजय गोयल एवं मयंक मित्तल हुए चयनित 
  • कोषाध्यक्ष पद के मनोज कुमार गुप्ता हुए चयनित 
नेशनल चैम्बर के संविधान के अनुसार पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार आज 14 मार्च 2022 को स्थान अग्रवन में प्रातः 10.30 बजे से नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, यूपी, आगरा की आगामी कार्यकारिणी के लिए चुनाव संपन्न कराये गए।  २ पद उपध्यक्ष एवं १ पद कोषध्यक्ष चयन हेतु मतदान प्रातः 10. 30 बजे से सायं ३ बजे तक किया गया।  ६०० से अधिक सदस्यों द्वारा मतदान किया गया।
चुनाव समिति के चेयरमैन प्रदीप कुमार वार्ष्णेय ने चुनाव परिणामों के घोषणा करते हुए बताया  उपाध्यक्ष  पद के प्रत्याशियों में मयंक मित्तल को 261, राम रतन मित्तल को 216, संजय गोयल को 267 तथा योगेश जिंदल को 257 मत प्राप्त किए एवं कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों में विजय कुमार गुप्ता को 169 एवं मनोज कुमार गुप्ता 429  मत प्राप्त किए।  इस प्रकार 2  उपाध्यक्ष पद के लिए मयंक मित्तल एवं संजय गोयल को एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार गुप्ता को विजई घोषित किया गया।  इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2022-23 (1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक) कार्यकाल हेतु नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स यूपी आगरा के चयनित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य पदों की घोषणा सायं 3:30 बजे स्थान अग्रवन  में की गई।  श्री शलभ शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किये गए।    12 समूह में चयनित कार्यकारिणी सदस्य की घोषणा इस प्रकार की गई समूह संख्या 1 (फाउंड्री कास्टिंग्स फेरस/-फेरस, रोलिंग मिल्स इत्यादि ) सर्व श्री राकेश सिंघल- फार्मर इंडस्ट्रीज, मनोज बंसल-अनिल मेटल इंडस्ट्रीज( फाउंड्री डिवीजन),  समूह संख्या 2( डीजल इंजन जनरेटर एंड पंप्स निर्माता/ रिलेटेड स्पेयर्स) सर्व श्री राकेश कुमार मित्तल, वीआर एंटरप्राइजेज, अनिल अग्रवाल -जिंदल एक्सपोर्ट्स,संजीव कुमार गुप्ता-इंटरनेशनल पिस्टन्स इंडस्ट्रीज, समूह संख्या 3 (कोल्ड स्टोरेज एंड फूड प्रोसेसिंग) चंद्र मोहन खंडेलवाल, राम बाबू पराठे वाले, राजकुमार भगत-भगत हलवाई प्राइवेट लिमिटेड, समूह संख्या 4 (फुट वियर एंड कंपोनेंट्स निर्माता) अंबा प्रसाद गर्ग -अंबा एसोसिएट्स,अभिषेक रली-गाइड फुटवियर, समूह संख्या 6( ट्रेडर्स) अतुल कुमार बंसल -अग्रवाल किराना कॉरपोरेशन, मुरारी लाल गोयल -गोयल पेंट एंड हार्डवेयर स्टोर्स, दिलीप शर्मा -भारद्वाज बिल्डर्स, शंभू कुमार अग्रवाल -राम नाथ शंभू कुमार, समूह संख्या 7 (होटल्स रेस्टोरेंट्स टूर ऑपरेटर्स एंड हैंडीक्राफ्ट निर्माता एवं एंपोरियम्स टैक्सटाइल्स कारपेट एंड दरी) अनूप गोयल- विर्गो इंटरनेशनल, समूह संख्या 8( इलेक्ट्रॉनिक इलेक्ट्रिकल एंड हाउसहोल्ड अप्लायंसेज) अखिलेश कुमार अग्रवाल- किरनोटिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, समूह संख्या 9( सीमेंट फर्टिलाइजर्स केमिकल्स एंड पेस्टिसाइड्स प्लास्टिक एंड रबर) मनीष बंसल-अलका इंटरप्राइजेज, नितिन अग्रवाल-स्टार डिसटीब्यूटर्स, समूह संख्या 11 (रियल एस्टेट डेवलपर्स बिल्डर्स) कौशल किशोर सिंघल) सिंघल  हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड, समूह संख्या 12 (सर्विस/ प्रोफेशनल एंड अदर्स) सचिन सारस्वत-एपिकल प्रोजेक्ट्स- आइफा) निर्वाचित किए गए।
नव निर्वाचित अध्यक्ष शलभ शर्मा ने कहा कि आगरा उद्योग एवं व्यापार के हित में वे अपनी टीम के साथ मिलकर हर संभव प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने अपने सन्देश में नव निर्वाचित टीम को हार्दिक बधाईया प्रेषित करते हुए हर्ष व्यक्त किया और कहा कि नव निर्वाचित अध्यक्ष को चैम्बर की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में वे हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे और आशा की जाती है कि जो कार्य पूर्ण होने की प्रक्रिया में हैं उन्हें आगे बढ़ाया जायेगा।
चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने लिए चुनाव समिति श्री प्रदीप कुमार वार्ष्णेय चेयरमैन, पूर्व अध्यक्ष श्री अतुल कुमार गुप्ता, को चेयरमैन, पूर्व अध्यक्ष श्री शांति स्वरूप गोयल सदस्य, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल सदस्य, पूर्व अध्यक्ष श्री अनिल वर्मा, सदस्य, पूर्व अध्यक्ष श्री मुकेश अग्रवाल सदस्य, पूर्व अध्यक्ष श्री श्रीकिशन गोयल सदस्य उपस्थित थे।
चुनाव समिति एवं समर्थकों द्वारा चयनित प्रत्याशियों का पुष्पा हारों से भव्य स्वागत किया और उन्हें हार्दिक बधाइयां प्रेषित की गई। चुनाव की प्रक्रिया बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। चुनाव समिति चेयरमैन प्रदीप कुमार वार्ष्णेय ने समस्त चुनाव समिति एवं सदस्यों को चुनाव प्रक्रिया में सहयोग हेतु धन्यवाद दिया गया।