-
- आगरा में एन.एल.यू. (नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी) की हो स्थापना।
- आगरा शिक्षा के क्षेत्र में है अग्रणी – एन.एल.यू. (नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी) के लिए आगरा उपयुक्त।
- 2021 में चैम्बर ने विधि एवं न्याय मंत्री श्रीमान किरन रिजूजी को पत्र लिखकर की थी मांग।
- श्री रिजूजी ने चैम्बर की मांग पर शीघ्र लिया था संज्ञान।
- मुख्य सचिव उ0प्र0 एवं बार काउंसिल ऑफ इण्डिया को उचित कार्यवाही के लिये किया था अग्रेसित।
- आगरा कॉलेज के विधि संकाय के विस्तारीकरण से हो सकता है उद्देश्य पूर्ति।
- आगरा में एन.एल.यू. (नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी) की हो स्थापना।
चैम्बर द्वारा आगरा के विकास हेतु आगरा में एन.एल.यू. (नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी) की स्थापना के सम्बन्ध में एक पत्र मानव संसाधन मंत्री, भारत सरकार, नई दिल्ली को एक पत्र लिखा गया है। पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि जुलाई 2021 में एक पत्र लिखकर माननीय विधि एवं न्याय मंत्री, भारत सरकार, श्री किरण रिजूजी से आगरा में एन.एल.यू. (नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी) की स्थापना करने की मांग की गई थी। श्री किरन रिज्जू जी ने चैम्बर के पत्र का संज्ञान लेते हुए मानव संसाधन मंत्री एवं बार काउंसिल ऑफ इण्डिया को आगरा में एन.एल.यू. (नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी) की स्थापना के सम्बन्ध में उचित कार्यवाही हेतु पत्र भेजा था। बाद में केन्द्रीय राज्य मंत्री – विधि एवं न्याय, प्रो. डॉ0 एस. पी. सिंह बघेल ने समाचार पत्रों के माध्यम से बताया था कि एन.एल.यू. (नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी) की स्थापना किया जाना भारत सरकार के मानव संसाधन मंत्री से सम्बन्धित है।