Monthly Archives: April 2019

Press note on Increasing Toll rate

आगरा। आगरा से दिल्ली जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर (NHAI-2) द्वारा पुनः टोल की दरें बढ़ायें जाने पर नेशनल चैम्बर द्वारा रोष प्रकट किया गया। सदस्यों का मानना था कि इस रोड के सिक्सलेनीकरण का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। जिससे वाहन चालकों एवं राहगीरों कोे बहुत सी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है एवं समय भी अधिक लग रहा है। नियमानुसार रोड टैक्स उसी स्थिति में वसूला जाना चाहिए जब कार्य पूर्ण तथा निर्माण उच्च स्तर का हो। यह कार्य प्रारम्भ होने के बाद एक बार पहले भी दर्रे बढ़ाई जा चुकी हैं। अतः पुनः इन दरों का बढ़ाया जाना जनता के साथ एक प्रकार का विश्वासघात प्रतीत होता है।

चैम्बर ने चेयरमैन नेशनल हाईवे से दरों में वृद्धि को वापस लिये जाने की मांग की है। रोष प्रकट करने वालों में अध्यक्ष श्रीकिशन गोयल,

चैम्बर की नवीन कार्यकारिणी द्वारा पदभार ग्रहण

आगरा। नेशनल चैम्बर आॅफ इण्डस्ट्रीज एण्ड काॅमर्स, यूपी, आगरा के अध्यक्ष श्रीकिशन गोयल जी ने अपने सहयोगी उपाध्यक्ष श्री मनोज बंसल, उपाध्यक्ष संजय गोयल एवं कोषाध्यक्ष अनूप जिन्दल एवं कार्यकारिणी सदस्यों के साथ पूजा अर्चना कर पदभार को ग्रहण किया। चैम्बर के पूर्व अध्यक्षों व् सदस्यों ने इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीकिशन गोयल को माल्यार्पण कर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की और उन्हें अपना भरपूर सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। चैम्बर अध्यक्ष श्रीकिशन गोयल ने भी पूर्व अध्यक्षों व् सदस्यों को आश्वासन देते हुए कहा कि वे चैम्बर के हित को ध्यान में रखते हुए सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे ताकि आगरा का उद्योग एवं व्यापार विकास की गति पकड़ सके।  
 
शुभकानाएं प्रेषित करने वालों में पूर्व अध्यक्ष- सतीश चन्द गुप्ता,